Advertisement
इन उपायों से दूर की जा सकती है घर की नकारात्मकता

घर को रखें साफ-सुथरा
अगर आपके घर में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा रहता है, घर गंदा और अव्यस्थित रहता है तो जाहिर है कि उसमें रहना किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे घर में हमेशा ही नेगेटिविटी का माहौल बना रहता है। इसलिए बेहतर है कि एक दिन आप अपने घर के लिए निकालें। जितना भी गैर जरूरी सामान है उसे घर से निकाल दें। बाकी जरूरी सामान को ऑर्गेनाइज कर के रखें और घर की साफ सफाई पर भी ध्यान दें। इससे भी तुरंत आपके मूड में पॉजिटिविटी आएगी।
नेचर की लें मदद
घर में पॉजिटिविटी का माहौल बनाए रखना है तो नेचर आपकी इसमें भरपूर मदद कर सकता है। इसके लिए आप घर को असली पेड़-पौधों की मदद से डेकोरेट कर सकते हैं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो नेगेटिविटी को दूर करने का काम करते हैं, आप ऐसे पौधों को घर की डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा घर के खिड़की-दरवाजों से बाहर की धूप और ताजी हवा अंदर आने दें। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है और आपके मूड में भी तुरंत सुधार देखने को मिलता है। घर में जितना ज्यादा नेचर एलिमेंट एड करेंगे उतनी ज्यादा घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
खुशबू से महकाएं घर का आंगन
घर से भीनी-भीनी खुशबू आती है तो मूड भी तुरंत ही बेहतर हो जाता है। ऐसे में अगर आपका दिन जरा बेहतर नहीं जा रहा है तो आप घर में किसी सुगंधित चीज की खुशबू फैला सकते हैं। इसके लिए आप कपूर, तेज पत्ता और लौंग जैसी चीजें जला सकते हैं। वहीं इसके अलावा खुशबूदार मोमबत्ती, डिफ्यूजर, प्राकृतिक रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके मूड में तुरंत ही पॉजिटिव बदलाव आएगा।
लाइटिंग का करें इस्तेमाल
किसी भी त्यौहार या खास मौके पर खूब सारी लाइट्स और दीयों से घर की सजावट की जाती है। ऐसा करने से तुरंत ही घर में फेस्टिवल वाला माहौल बन जाता है और सब कुछ पॉजिटिव सा लगने लगता है। आप अपने घर में पॉजिटिव माहौल बनाए रखने की लिए घर के मंदिर या पौधों के पास दीए लगा सकते हैं। इसके अलावा अच्छी लाइटिंग से भी घर का इंटीरियर जगमगाया जा सकता है। कोशिश करें कि प्राकृतिक रूप से घर में ज्यादा से ज्यादा रोशनी आए।
नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


