Advertisement
छिपकली भी देती है भविष्य की घटनाओं की जानकारी

अक्सर ऐसा होते दिखाई देने पर घर के सदस्यों का आपस में अथवा दूसरों के साथ झगड़ा या मतभेद होता है। नर और मादा छिपकलियों का समागम किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलन की संभावना को बताता है। शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली के अचानक गिरने का प्रभाव भी देखने को मिलता है।
पुरुषों के सिर या दाहिने हाथ पर तथा महिलाओं की बाईं बांह पर छिपकली का गिरना शुभ और सौभाग्य दायक माना गया है। दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो भोग सुख, बायें गाल या गुप्तांगों पर गिरे तो स्वास्थ्य विकार, नाभि पर गिरे तो संतान सुख, पेट पर गिरे तो समस्याएं, छाती पर गिरे तो भोजन सुख, घुटने पर गिरे तो सर्व सुख मिलने की संभावना होती है।
अगर किसी नौकरी-पेशा पुरुष या महिला के शरीर पर छिपकली दाहिनी ओर से चढ़कर बायीं ओर से उतर जाती है तो उसे लाभ अथवा पदोन्नति लाभ मिलता है। प्रायः शरीर के बायीं ओर के किसी भी अंग पर छिपकली का गिरना अशुभ प्रभाव ही देता है।
इसके अलावा जन्म नक्षत्र, मृत्यु योग, भद्रा, व्यतिपात नक्षत्र, अष्टम चन्द्र आदि के समय छिपकली का गिरना भी दोष माना गया है।
छिपकली गिरने के अशुभ प्रभाव या दोष को दूर करने के लिए तिल, घृत, स्वर्ण आदि का दान, महा मृत्युंजय मन्त्र का जप, पञ्च गव्य का सेवन किये जाने का विधान है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


