Advertisement
श्री बालकोटेश्वर स्वामी मंदिर : दर्शन भर से पुरानी बीमारी और समस्याओं से मुक्ति

भगवान ने स्वयं आकर मंदिर को बनाने का आदेश दिया था। पहले मंदिर छोटे स्तर पर स्थापित किया गया था, लेकिन फिर 1947 में मंदिर को दोबारा बनाया गया। मंदिर में पारंपरिक वास्तुकला की झलक दिखती है। श्री बालकोटेश्वर स्वामी मंदिर गांव गोवाड़ा में स्थापित है, जो इतिहास के पवित्र क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
चोल वंश के दौरान 12वीं सदी में बसे इस गांव पर कभी ब्राह्मणों का अधिपत्य हुआ था, और वहां शिव और कृष्ण दोनों को समर्पित मंदिर हुआ करते थे। भक्तों का मानना है कि मंदिर में दर्शन मात्र से श्री बालकोटेश्वर स्वामी पुरानी बीमारियों और पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं। कहा जाता है कि मंदिर में पूजा करने से मानसिक शांति, आध्यात्मिक शक्ति और इच्छाओं की पूर्ति होती है।
शिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भव्य आयोजन होता है और 10 दिन तक लगातार मंदिर में अनुष्ठान किए जाते हैं। 10 दिन मंदिर में भक्तों का मेला लगता है। दूध, दही, शहद और पानी जैसी पवित्र चीजों से भगवान का अभिषेक किया जाता है और रात भर भक्त जागरण करते हैं। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


