Advertisement
सक्ति नगर में भक्ति और श्रद्धा की अविरल धारा, ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

नरसी जी के जीवन प्रसंग ने भावुक किए श्रद्धालु
कथा के प्रमुख प्रसंगों में नरसी जी के जीवन का वर्णन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दीदी राधा किशोरी जी ने बताया कि नरसी जी जन्म से ही गूंगे और बहरे थे। बचपन में ही उनके माता-पिता का देहावसान हो गया था, जिसके बाद उनकी दादी ने उनका पालन-पोषण किया। बड़े भाई और भाभी भी उनकी देखरेख करते थे। एक दिन एक संत की कृपा से नरसी जी को वाणी प्राप्त हुई और उनके मुख से सबसे पहले “राधा कृष्ण, राधा कृष्ण” नाम का उच्चारण निकला।
उन्होंने आगे बताया कि भगवान शिव की विशेष कृपा से नरसी जी को भगवान श्री राधा-कृष्ण की महारास लीला के दर्शन प्राप्त हुए थे। भगवान की आज्ञा से वे पुनः अपने जन्मस्थान जूनागढ़ लौटे और एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर भक्ति में लीन रहने लगे। परिस्थितियों के कारण उन्हें वहां भी अधिक समय तक रहने नहीं दिया गया, जिसके बाद वे एक धर्मशाला में रहने लगे और दिन-रात प्रभु के भजन और कीर्तन में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
“कीर्तन की है रात” पर झूम उठे भक्त
कथा के दौरान जब “कीर्तन की है रात, प्रभु आज थाने आना है” जैसे भजनों का गायन हुआ तो पूरा कथा पंडाल कृष्ण भक्ति में डूब गया। श्रद्धालु हाथों में मंजीरे और झांझ लेकर भजन गाते और नृत्य करते दिखाई दिए। कथा स्थल पर मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी भगवान श्रीकृष्ण के नाम संकीर्तन में लीन नजर आए।
दीदी राधा किशोरी जी ने “नानी बाई रो मायरो” के प्रसंगों को अत्यंत भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। कथा के माध्यम से उन्होंने भक्ति, समर्पण और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया। उनके प्रवचन और भजनों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और कई भक्तों की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं।
आज भी रहेगा कथा का विशेष आयोजन
कथा समिति ने जानकारी दी कि कथा का अगला आयोजन बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे से सायं साढ़े छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। समिति और श्याम मित्र मंडल परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दुर्लभ और अलौकिक कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है।
आयोजकों का कहना है कि ऐसे आध्यात्मिक अवसर जीवन में कभी-कभी ही प्राप्त होते हैं, इसलिए भक्तों को इस कथा से जुड़कर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का प्रयास करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


