Pinddan on pretshila vedi gives relief to ancestors Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान से पुरखों को प्रेतात्मा योनि से मिलती है मुक्ति

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 11:40 AM (IST)
प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान से पुरखों को प्रेतात्मा योनि से मिलती है मुक्ति
गया शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में अवस्थित प्रेतशिला पर्वत एक पिंड वेदी है। हिंदू संस्कारों में पंचतीर्थ वेदी में प्रेतशिला की गणना की जाती है। गयावाल तीर्थव्रती सुधारिनी सभा के अध्यक्ष गजाधर लाल जी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘प्रेतिशिला वेदी पर अकाल मृत्यु को प्राप्त जातक का श्राद्ध और पिंडदान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस पर्वत पर पिंडदान करने से अकाल मृत्यु को प्राप्त पूर्वजों तक पिंड सीधे पहुंच जाते है, जिनसे उन्हें कष्टदायी योनियों से मुक्ति मिल जाती है।’’ इस पर्वत को प्रेतशिला के अलावा प्रेत पर्वत, प्रेतकला एवं प्रेतगिरि भी कहा जाता है पंचतीर्थ वेदी गया तीर्थ के उत्तर एवं दक्षिण में भी है। उत्तर के पंचतीर्थ में प्रेतशिला, ब्रह्मकुंड, रामशिला, रामकुंड और कागबलि की गणना की जाती है। प्रेतशिला 876 फीट ऊंचा पुराने परतदार पर्वत पर निर्मित है।

ये भी पढ़ें - ऎसे देखे अपना भविष्य और परेशानियों से पाएं छूटकारा

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement