Advertisement
भगवान के पास नहीं छोडऩा चाहिए लगाया गया भोग, सक्रिय होती हैं नकारात्मक शक्तियाँ

लोग पूजा करते समय भगवान को प्रसाद चढ़ाते हैं और इसके बाद भोग को वहीं भगवान के पास छोड़ देते हैं, जोकि नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति का सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है और सुखों की हानि होती है। भगवान के पास प्रसाद छोडऩे से विश्वक्सेन, चण्डेश्वर, चण्डांशु और चांडाली नामक जैसी नकारात्मक शक्तियाँ आती हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि पूजा पूर्ण होने के बाद प्रसाद को भगवान के पास से उठा लेना चाहिए और इसे श्रद्धापूर्वक सपरिवार ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल पूजा का फल प्राप्त होता है बल्कि इस विधि से प्रसाद ग्रहण करना ईश्वर के प्रति सम्मान व श्रद्धा को प्रकट करता है। इस विधि से भोग अर्पित करने और ग्रहण करने से देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


