नवरात्र में मिलें ऐसे संकेत तो समझिए कि भाग्य खुलने वाला है
khaskhabar.com: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 10:00 AM (IST)
पुराणों के अनुसार इन नवरात्रों के दौरान अगर आपको कुछ खास संकेत मिलने
लगें तो समझ लों कि मां लक्ष्मी के साथ समस्त ब्रहामाण्ड की शक्तियां आप
पर मेहरबान हैं।
भारतीय संस्कृति में सोलह श्रृंगार को शुभता का संकेत माना गया
है। जिस घर की महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, वहां सुख और समृद्धि अपना
बसेरा बना कर वास करती है।
नवरात्र में यदि किसी ऐसी महिला के दर्शन हो जाएं जो पूरे सोलह श्रृंगार
किए हो तो उस दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी।