Mercury will be retrograde before setting, the lives of people of these zodiac signs will be in turmoil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्त होने से पहले वक्री होंगे बुध, इन राशि के जातकों की जिन्दगी होगी उथल-पुथल

khaskhabar.com: शनिवार, 23 नवम्बर 2024 5:32 PM (IST)
अस्त होने से पहले वक्री होंगे बुध, इन राशि के जातकों की जिन्दगी होगी उथल-पुथल
बुध ग्रह नवंबर के आखिरी सप्ताह में 26 तारीख को वृश्चिक राशि में वक्री होंगे, और इसके बाद वृश्चिक राशि में ही 29 नवंबर को अस्त हो जाएंगे। बुद्धि, बिजनेस आदि के कारक ग्रह बुध का अस्त होना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध के अस्त होने से कुछ जातकों के जीवन में आर्थिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं, इसके साथ ही करियर पर भी अस्त के बुध प्रभाव डालेंगे। बुध 29 तारीख से 12 दिसंबर तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे। इसकी वजह से किन राशियों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं आइए जानते हैं। मेष बुध आपके अष्टम भाव में अस्त होंगे इसलिए दिक्कतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सावधान रहना होगा। बेवजह के खर्चे आपको तंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं, आपके काम में कमियां निकाली जा सकती हैं। इसलिए बुध अस्त के दौरान जो भी काम करें सोच समझकर करें। ऑफिस में होने वाली राजनीति से भी इस दौरान आपको दूर रहना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी आपको ख्याल रखना होगा।

मिथुन

बुध के अस्त होने के बाद आपकी तार्किक क्षमता पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। अपनी बातों को जिस तरह से आप लोगों के सामने की कोशिश करना चाहेंगे वैसे कर नहीं पाएंगे। इस दौरान आपको कम बोलना चाहिए और ज्यादा सुनना चाहिए। वहीं बात करें इस राशि के नौकरी पैसा लोगों की तो आमदनी पर विपरीत प्रभाव इस दौरान पड़ सकता है। कुछ लोगों की आमदनी का कोई अतिरिक्त स्रोत रुक सकता है। घर के लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है, और इस पर भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क

इस राशि के लोगों की एकाग्रता में कमी बुध के अस्त होने के बाद आ सकती है। आपके मन में जॉब बदलने के विचार आएंगे, काम पर आपका ध्यान नहीं होगा। हालांकि जल्दबाजी में आकर आपको कोई भी फैसला इस दौरान नहीं लेना चाहिए। धन ऐसी जगहों पर खर्च हो सकता है, जहां धन को लगाने से किसी भी तरह का फायदा नहीं होगा। आर्थिक रूप से आप खुद को कमजोर पाएंगे। इस दौरान सही बजट प्लान करके ही आपको आगे बढ़ना चाहिए।

मकर

आर्थिक पक्ष को लेकर मकर राशि के लोगों को सबसे अधिक सतर्क रहना होगा। जमा धन भी इस दौरान खर्च हो सकता है। किसी से उधार लिया था तो वो वापस मांग सकता है। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम मिल सकता है, जिससे व्यस्तता और तनाव भी बढ़ेगा। यह समय अन्य चीजों से ज्यादा काम पर फोकस करने का है। सेहत का मिजाज भी ऊपर नीचे हो सकता है, छोटी-छोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। योग ध्यान का आपको सहारा लेना चाहिए इससे आपको फायदा होगा।
नोट—यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खास खबर डॉट कॉम एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement