Measures to delight Lakshmi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूठी लक्ष्मी को मनाने के लिए ऐसे करें श्रीयंत्र को सिद्ध

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जून 2017 11:37 AM (IST)
रूठी लक्ष्मी को मनाने के लिए ऐसे करें श्रीयंत्र को सिद्ध
श्रीयंत्र सर्वाधिक लोकप्रिय प्राचीन यन्त्र है, इसकी अधिष्ठात्री देवी स्वयं श्रीविद्या अर्थात त्रिपुर सुन्दरी हैं और उनके ही रूप में इस यन्त्र की मान्यता है। यह बेहद शक्तिशाली ललितादेवी का पूजा चक्र है। इसको त्रैलोक्य मोहन अर्थात तीनों लोकों का मोहन यन्त्र भी कहते हैं। ऐसे करें श्रीयंत्र को सिद्ध कोई अच्छा सा दिन देख लें या शुक्ल पक्ष के शुक्रवार का चयन करें । श्रीयन्त्र को गंगा जल से धो लें और अपने मंदिर में रख कर माता लक्ष्मी का ध्यान लगाते हुए `ओम श्रीँ` मंत्र का जाप करें। ये कम से कम 21 माला आपको करनी हैं और यह पांच दिन तक करना है। उसके बाद ये यन्त्र सिद्ध होता है। हालांकि ऐसा तभी करें, जब आपको कोई योग्य जानकार ना मिल रहा हो, क्योंकि योग्य व्‍यक्ति से ही सिद्ध कराना अच्छा रहता है। उसके बाद यंत्र को अपने मंदिर में स्थापित करे या जहां भी आप चाहते हैं, दुकान या ऑफिस में रख दें। नित्य इन मन्त्रों से श्रीयंत्र की पूजा कर सकते हैं। ध्यान रहे, श्रीयन्त्र की जितनी पूजा होती है, उतना ही बल मिलता है। श्रीयंत्र मंत्र यह है - श्री महालक्ष्म्यै नमः श्री ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement