Know your weekly horoscope based on your Ascendant Sign from 26 to 01 Nov Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 26 से 01 नवंबर

khaskhabar.com: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 09:21 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 26 से 01 नवंबर
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक/जातिकाओं की सुख-सुविधाएं बढ़ना संभव है। कार्यक्षेत्र को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा कहा जा सकता है। छात्र वर्ग को मन माफिक परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। क्रोध से बचें। वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। इस हफ्ते मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं और उनसे लाभ भी प्राप्त करेंगे। धन के लिहाज से यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। छात्र वर्ग को कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धन खर्च पर संयम रखें। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें। धनु लग्नराशि : यह सप्ताह धनु राशि के जातक/जातिकाओं को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। इस हफ्ते आप प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ निर्णय ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ नए विकल्प आपको मिल सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें और व्यर्थ के वातार्लाप से अपने आप को दूर रखें।

ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement