Know your weekly horoscope based on your Ascendant from 7 to 13 November Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2022 4:38 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आलस्य में वृद्धि हो सकती है, जिसके चलते कार्य समय पर न होने से आप व्यथित हो सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा और मधुर बना रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको धन का लाभ मिल सकता है। वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापारिक लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तथा व्यापारिक साझेदारों के बीच सामंजस्य बैठाना पड़ सकता है। लाभ की स्थितियां बनेगी, जिसका पूर्ण लाभ हफ्ते के अंत में मिल सकता है। सरकारी कार्यक्षेत्र में सभी कार्य बिना किसी अड़चन के संपन्न हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नित संभव है। सेहत में सुधार होगा। धनु लग्नराशि : इस सप्ताह कोई शारीरक कष्ट उभर सकता है। खर्च के चलते आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। हफ्ते के मध्य में अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है तथा धन कमाने के लिए नए आप स्रोत पर कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान से सुख तथा सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement