Know Navratri 2024 Ashtami Puja auspicious time, date and importance, chant these mantras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिये नवरात्रि 2024 अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त, डेट और महत्व, इन मंत्रों का करें जाप

khaskhabar.com: रविवार, 06 अक्टूबर 2024 3:57 PM (IST)
जानिये नवरात्रि 2024 अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त, डेट और महत्व, इन मंत्रों का करें
जाप
नवरात्रि में अष्टमी पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता गौरी की उपासना की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी को दुर्गा अष्टमी, महा दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। महाष्टमी पूजा के पावन अवसर पर देवी दुर्गा के समस्त नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। अष्टमी के दिन कन्याओं को भोजन कराने का भी विधान है। कुंवारी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है और अष्टमी के दिन उनकी पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्र 2024 इस बार दस दिन के हैं इसके चलते यह संशय पैदा हो रहा है कि महाष्टमी कब मनाइ जाएगी। आज हम अपने पाठकों को इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि नवरात्रि में अष्टमी पूजा कब की जाएगी। साथ ही जानेंगे अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में। नवरात्रि 2023 महा अष्टमी पूजा महत्व नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी पूजा के नाम से जाना जाता है। इस साल 11 अक्टूबर को नवरात्रि की अष्टमी पूजा की जाएगी। अष्टमी के दिन मां गौरी की विधिपूर्वक पूजा करने से निःसंतान दंपतियों को गुणवान और स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं नवरात्रि के अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मुराद पूरी हो जाती है।
नवरात्रि 2024 अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त और डेट
आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ- 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर
आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन- 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर
नवरात्रि 2024 अष्टमी पूजा तिथि- 11 अक्टूबर 2024
अष्टमी के दिन माता महागौरी के इन मंत्रों का जाप करें
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement