Know, 7 tips related with purse or wallet for prosperity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन 7 में से पर्स से जुड़ा एक भी उपाय करेंगे तो होंगे मालामाल

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अगस्त 2018 2:19 PM (IST)
इन 7 में से पर्स से जुड़ा एक भी उपाय करेंगे तो होंगे मालामाल
हर जातक की इच्छा होती है कि उसका पर्स हमेशा भरा रहे। पर्स को भरने के लिए मां लक्ष्मी की कृपा होना बेहद जरूरी होती है। आज हम आपके लिए शास्त्रों से जुड़े ऐसे अचूक उपाय लाये है जिन्हें अपनाने से आपके पास सदैव धन टिका रहेगा और आपका पर्स कभी खाली नहीं होगा- किसी भी जातक के पर्स में अगर लक्ष्मी मां की तस्वीर रहेगी तो वहां कभी पैसों की कमी नहीं होगी। ध्यातन रहे कि पर्स कोई सी भी फोटो हो लेकिन हो बैठी हुई मुद्रा में और हमेशा आभूषणों से लदकद। पीपल और तुलसी को सबसे पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की पर्स में सदैव पीपल का पत्ता रखना चाहिए। तुलसी के सूखे पत्‍ते भी असरकारक होता है। पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करने के बाद शुभ मुहूर्त में इसे पर्स में नोटों के साथ रखना चाहिए।
लाल रंग का कागज पर्स में रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यह एक अचूक टोटका है। इस टोटके के लिए आपको सिर्फ एक लाल कागज चाहिए, इस कागज में आप अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांध ले तथा इसके बाद इसे अपने पर्स में रख ले, ऐसा करने से जरूर आपकी इच्छा पूर्ण होगी।
शास्त्रों में अनाज और धन दोनों एक ही समान कहे गए है। अतः चावल के दो दाने पर्स में रखने अनचाहे खर्च कम होता है और पैसों में बरकत होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में शीशे का कोई टुकड़ा या एक छोटा से चाक़ू रखना चाहिए यह उपाय भी धन वृद्धि में सहायक होता है। इसके आलावा आप पर्स में ‘कौड़ी’ या गोमती चक्र भी रख सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement