Advertisement
करवा चौथ 2022 : पहले व्रत पर रखें यह सावधानियाँ

करवा चौथ के दिन महिलाओं को सूर्योदय से पहले दिए जाने वाले खाने को सरगी कहा जाता है। सरगी किसी भी महिला की सास द्वारा दी जाती है। ऐसे में आप इस दिन सुबह 4 से 5 बजे के दौरान सरगी जरूर खाएं।
सिलाई ना करें
करवा चौथ के दिन सिलाई करना अशुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं में भी इस बात का जिक्र देखने को मिलता है। आप भी व्रत रखकर किसी भी प्रकार का सिलाई वाला काम ना करें। कहा जाता है कि जितनी बार कपड़ों से सुई डाली जाती है, उतनी ही बार वो सुई पति का चुभती है।
इस रंग के कपड़े पहने
लाल रंग के कपड़े विवाहित स्त्री के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें की करवा चौथ के व्रत के दिन लाल रंग के कपड़े पहने। इसके साथ-साथ काले रंग को पहनने से भी बचें। काले रंग को शुभ काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
करें सोलह श्रृंगार
करवा चौथ का व्रत रखते वक्त सोलह श्रृंगार जरूर करें। यह व्रत सुहागिन स्त्री पति के लिए रखती है। ऐसे में आप शादी के दौरान जिस तरह 16 श्रृंगार करती हैं। ठीक उसी तरह इस व्रत के लिए भी तैयार हों।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


