If these zodiac invest in property will wealthy and rich-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन राशियों के जातक करें प्रॉपर्टी में निवेश, हो जाएंगे मालामाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 11:24 AM (IST)
इन राशियों के जातक करें प्रॉपर्टी में निवेश, हो जाएंगे मालामाल
जमीन-जायदाद में निवेश के जरिए लाभ कमाने के इच्छुक लोगों को किसी भी सौदे से पहले अपनी जन्म कुंडली में भूमि से संबंधित ग्रहों की स्थिति को देख लेना फायदेमंद होता है। किस व्यक्ति को प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होगा या नहीं, इसका निर्धारण उसकी जन्मपत्री में इस व्यापार से संबंधित ग्रह व भाव देखने से हो सकता है। जन्म कुंडली के चतुर्थ भाव से जमीन-जायदाद और भू-सम्पत्ति के बारे में विचार किया जाता है। यदि चतुर्थ भाव और उसका स्वामी ग्रह शुभ राशि में, शुभ ग्रह या अपने स्वामी से संयोग करे या एक दूसरे को देखे, किसी पाप ग्रह का इन पर असर न हो, तो जमीन संबंधी व्यापार से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भूमि का कारक ग्रह मंगल है। इसलिए कुंडली में चतुर्थ भाव, चतुर्थेश और मंगल की शुभ स्थिति से भूमि संबंधी व्यापार से फायदा होगा। भूमि के व्यापार में जमीन का क्रय-विक्रय करना, प्रॉपर्टी में निवेश कर लाभ में बेचना इत्यादि शामिल होता है। ऐसे सभी व्यापार का मकसद धन कमाना होता है। लिहाजा भूमि से संबंधित ग्रहों का शुभ संयोग कुंडली के धन (द्वितीय) और आय (एकादश) भाव से भी होना आवश्यक है। चतुर्थ भाव का स्वामी और मंगल उच्च, स्वग्रही या मूल त्रिकोण का होकर शुभ युति में हो और धनेश, लाभेश से संबंध बनाए, तो प्रॉपर्टी के कारोबार से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। मेष लग्न
मेष लग्न में, द्वितीय भाव में चन्द्र, मंगल व शुक्र का संबंध व्यक्ति को श्रेष्ठ व्यापारी बनाता है और वह प्रॉपर्टी से धन कमाता है। चतुर्थेश चंद्रमा नवमांश कुंडली में चतुर्थ भाव में मंगल से योग करे, तो वह प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा उठाता है। चंद्रमा की दृष्टि लाभ में स्थित शुक्र व शनि पर हो, तो वह कॉलोनाइजर के रूप में धन कमा सकता है।
वृष लग्न
बुध-गुरु चौथे भाव में बैठे हों और उन्हें दशम भाव में बैठा सूर्य पूर्ण दृष्टि से देखे, तो भूमि संबंधी व्यापार से धन वृद्धि के योग बनेंगे। शुक्र और बुध पहले भाव में हों और गुरु सातवें भाव में हो, तो बुध की महादशा धनकारक होती है। लग्न में मंगल शुक्र हों, नवम में गुरु हो, तो बुध तथा गुरु की दशा में जमीनी कारोबार से भाग्योदय होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement