Advertisement
वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा 2025....पूर्वार्ध की परेशानियां उत्तरार्ध में खत्म होंगी

सेहत के नजरिया से वर्ष 2025 का पूर्वार्ध उतना अच्छा नहीं है, लेकिन शनि के राशि बदलने के बाद कई मामलों में सुधार होगा, हालांकि वक्री शनि के दौरान वर्ष के मध्य में एक बार फिर तकलीफ हो सकती है, लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध काफी अच्छा रहेगा।
इस वर्ष की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परन्तु शुभ प्रसंग में खर्च होने के कारण आर्थिक दबाव बना रहेगा, अलबत्ता किसी पुरानी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. इस वर्ष के पूर्वार्ध में परिवारजनों से बहस से बचें, ससुराल पक्ष से यदि संबंध खराब चल रहे हों तो इस वर्ष सामान्य होने लगेंगे।
इस वर्ष अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे अवसर हैं, लेकिन विवाहित लोगों के जीवनसाथी से कुछ विषय पर मतभेद हो सकते हैं, खासकर वर्ष के मध्य में परिवारजनों से उलझे नहीं, कभी-कभी पारिवारिक स्थितियां आपके लिए असहज होंगी, किन्तु संयम से काम लेंगे तो फायदे में रहेंगे। यह वर्ष 2025 करियर और प्रतियोगी परीक्षा के नजरिया से अच्छे परिणाम देगा, खासकर वर्षांत में न केवल धन लाभ होगा, बल्कि लंबे समय से अटके पड़े कुछ प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होकर गति पकड़ सकते हैं। कुल मिलाकर लंबे समय से चल रही शनि की परेशानियों से राहत मिलेगी, परंतु राहु के कारण कई बार मतिभ्रम की स्थिति बनेगी, यही नहीं, जीवनसाथी, साझेदारों आदि से निभाकर चलना होगा, वरना नुकसान हो सकता है, रिश्ते खराब हो सकते हैं।
-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


