Horoscope Today,5 October 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 08:48 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज किसी खास काम को लेकर मन में बहुत संदेह रहेगा। अनिश्चय में रहेंगे कि कार्य करें या नहीं करें। घर-परिवार में खुशी जैसा माहौल हो सकता है। आज अर्थिक स्थितियां भी अनुकूल रहेंगी। किसी काम को बीच में ही छोड़ देने की इच्छा होगी। किसी की प्रेरणा से कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। किसी नए काम में हाथ डालने की योजना बनेगी परन्तु सोच समझकर काम करें। मिलजुल कर काम करने में अधिक लाभ रहेगा। आज अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है परन्तु यह आपके प्रयास पर निर्भर करेगा कि आप कितना उठा सकते हैं। किसी एक संतान को लेकर विशेष योजना बनेगी और उस दिशा में काम शुरु कर देंगे। वृषभ: आज कामकाज में विशेष गति आ सकती है। आपके सोचे हुए ढंग से परिवर्तन आने शुरु हो जाएंगे। आज मित्रों से बातचीत में किसी बात को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाएं। विनम्रता अधिक अच्छा फल देगी। सहयोगी व्यक्तियों के साथ कामकाज में थोड़ी दिक्कत रहेगी परन्तु आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। भूमि-भवन को लेकर कोई गतिविधि हो सकती है, आप पहल करेंगे तो लाभ होगा। यात्रा लाभदायी हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। बाहरी सम्पर्क आज कारगर सिद्ध हो सकता है। मिथुुन: एक तरफ आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तो दूसरी तरफ उतना ही बड़ा खर्चा सिर पर तैयार है। आज योजनाबद्ध ढंग से अपना काम करेंगे, उसका सुपरिणाम शाम तक सामने आ जाएगा। किसी नए मामले में हाथ डालने से पहले पर्याप्त सलाह मशविरा कर लें अन्यथा धोखा हो सकता है। विस्तार योजनाओं पर चिंतन अवश्य करें परन्तु खर्चे का सही अनुमान लगाना बहुत जरूरी है। संतान की तरफ से कुछ समस्याएं रहेंगी और उनका समाधान एकदम से नहीं आएगा। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, आप अन्य लोगों की मदद ले सकते हैं। यात्रा शुभ रहेगी परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement