Horoscope Today,4 October 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2019 08:01 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज लाभ का दिन है। जिस मामले में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। सामान्य व्यवसाय में अनुमान से अधिक आय हो सकती है। काम-काज की शैली में परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन कर लेना उचित रहेगा, इसका लाभ मिलेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है यद्यपि किसी एक व्यक्ति की जिद आपको परेशान करके रखेगी। विवाद की स्थितियों से बचने की कोशिश करें। कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। संतान को लेकर मन में प्रसन्नता रहेगी। उनकी तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। यदि व्यवसाय करते हैं उसमें लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें और अपनी तरफ से कमी नहीं छोड़ें। वृषभ: यात्रा लाभदायक हो सकती है। जिस कार्य के लिए जा रहे हैं, वह आगे के लिए स्थगित हो जाएगा परन्तु अच्छा आश्वासन मिल सकता है। भूमि या भवन से संबंधित किसी चर्चा में तेजी आएगी। आज सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। विलासिता की वस्तुओं पर खर्चा हो सकता है। विवाद के मामलों में आप कड़े कदम उठाएंगे। आपकी विजय का दिन है परन्तु आप मित्रों से सलाह-मशविरा जरूर कर लें। लाभ के अवसरों को आप और भी बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे। आपको ऐसा अवसर मिल भी जाएगा। समूह में आपका प्रदर्शन उच्च कोटि का रहेगा, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा।

मिथुुन:
आय का नया स्रोत बनेगा। आप जिधर से उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहां से तो नहीं परन्तु अन्य तरीके से लाभ मिलेगा। लेन-देन का पुराना मामला साफ हो सकता है। आपके सम्मान की बहुत रक्षा होगी। संतान की समस्याओं का समाधान करने में मदद कर सकते हैं, आज उनके अकेले के बस का मामला नहीं है। कार्य प्रणाली में साधारण सा परिवर्तन कर लेना उचित रहेगा। आपकी यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों में आपका परिचय जाएगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास रंग लाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement