Horoscope Today, 7 October 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अक्टूबर 2019 09:22 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आर्थिक मामलों को लेकर विशेष चिंता रहेगी। घर-परिवार की कोई समस्या धीरे-धीरे हल हो जाएगी। परिवार के सदस्यों से वार्ता का क्रम जारी रखें। प्रात: से ही बकाया काम निपटाने का अभियान चला देंगे, जिसका परिणाम शाम तक ही सामने आ जाएगा। काम-काज में गति आएगी, कुछ नवीनता लाने की कोशिश करेंगे। किसी खास सूचना से ईश्वर पर भरोसा और बढ़ जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए सगाई संबंध की चर्चा चल सकती है। आप यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। यात्रा लाभप्रद है परंतु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। वृषभ: आज भाग्यशाली दिन है। काम-काज में तेजी आएगी। सफलता की उम्मीद हो जाएगी। आज जो भी काम हाथ में लेंगे, समय पर पूरा हो जाएगा, श्रेय मिलेगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधाएं बनी रहेंगी। आज खर्चा अनुपात से ज्यादा होगा, भाग-दौड़ रहेगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। सुख-सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वाहन सुख पूरा रहेगा। मामा पक्ष को लेकर थोड़ी तकलीफ रहेगी। ऋण के भुगतान का दबाव रहेगा, कोई न कोई प्रबंध करना पड़ेगा। आवश्यक सुविधा मिल जाएगी। साथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

मिथुुन:
आज यात्रा के कार्यक्रम स्थगित कर दें। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। काम-काज की शैली में परिवर्तन आएगा। व्यवसाय में गति लाने के लिए विशेष उपाय करने पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। खर्चा और भी बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में अन्य लोगों का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आप जिस बात की भी चर्चा करेंगे, उसे पूरा करने में जुट जाएंगे। जीवनसाथी के व्यवसाय में प्रगति आएगी। आय भी बढ़ेगी, यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी दावत में भाग लेने का अवसर रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement