Horoscope Today, 31 October 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 09:16 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: दोपहर तक का समय लाभकारी है उसके बाद कुछ समस्याएं रहेंगी। किसी नये काम की शुरुआत नहीं करें, चलते हुए काम को तो फिर भी कर सकते हैं। योजनाओं में हल्का सा विलम्ब हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक प्रयास करने पड़ेंगे, जिससे कि योजना के अनुसार काम हो सके। संतान से आज अच्छा सहयोग मिलेगा, आपके साथ के लोग भी अच्छा काम करेंगे। नये लोगों से परिचय होगा जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। भागीदारी के मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। आज आपका दिन है शर्तें मनवा सकते हैं। घर, बाहर थोड़ा बहुत असंतोष रहेगा परन्तु आपको विवादग्रस्त मामलों से किनारा कर लेना चाहिए। वृषभ: समय अनुकूल है और सोचे हुए काम समय पर बन जाएंगे। कामकाज में गति आ जाएगी। आज शाम तक धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कुछ खर्चा भी हो सकता है। किसी समूह से मिलना होगा या किसी दावत में भाग ले सकते है। जीवन साथी के लिए अच्छा समय चल रहा है, उनके स्वभाव में थोड़ा रूखापन रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। इस समय आप खर्चे को रोंकेंगे नहीं और काम बढ़ाने के लिए आप हर तरह का प्रयोग करेंगे। शाम तक यश-प्रशंसा भी मिलेगी और समस्याओं का समधान भी निकलेगा। आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें दिशाशूल है। मिथुुन: समय लाभ का बना हुआ है, आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी। नये काम को तो शुरु नहीं करें परन्तु चलते हुए काम में पहले से ज्यादा लाभ होगा। यात्राओं का त्याग करना ही ठीक रहेगा। क्योंकि यात्राओं में पूरी सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय में समय अच्छा है परन्तु घर में थोड़ी शांति नहीं रहेगी। किसी खास बात को लेकर थोड़ी बहुत निराशा रहेगी। संतान के लिए अच्छा समय है। मन में चिंताएं तो रहेंगी परन्तु कोई हानि नहीं होगी। धार्मिक मामलों में आगे होकर काम करेंगे और सभा, सोसायटी में सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement