Horoscope Today, 31 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 31 अगस्त 2019 09:39 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज ऋण के लेन-देन में सावधानी बरतें, कोई गणना की गलती न हो जाये। किसी ऐसे काम पर खर्च करना पड़ सकता है, जोकि गैरकानूनी हो और आपको माफिक नहीं आये। मित्रों के बीच में कोई खटपट हो सकती है। किसी एक अच्छे संपर्क से हाथ होना पड़ सकता है। आज या तो किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने को मिल सकते हैं या किसी धार्मिक कार्य पर खर्चा होगा। मानसिक अंसतोष बहुत ज्यादा रहेगा, क्योंकि घर का ही कोई सदस्य आपकी बात सुनने से इंकार कर देगा। वृषभः कभी-कभी कलह का सा वातावरण हो सकता है, परन्तु वह स्थायी रूप से नहीं रहेगा। इन दिनों आप कल्पना शक्ति से होने वाले कार्य या कंप्यूटर से होने वाले कार्यों में ज्यादा रूचि लेंगे। कुटुम्ब में सौहार्द्ध पहले से ज्यादा रहेगा। इसका लाभ पूरे परिवार को मिलेगा। ग्रह-स्थिति अत्यन्त अनुकूल चल रही है और यह आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ दे सकती है।
मिथुनः आज का दिन शानदार है। बड़े लोगों से मिलना होगा। आपको कहीं सार्वजनिक स्थान पर अच्छा अवसर दिया जा सकता है। इन दिनों आपके शत्रु बलवान हैं, परन्तु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेंगे। एक निश्चित दूरी सी बनी रहेगी। आज किसी अच्छी दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कई नये लोगों से मिलना होगा। भूमि-भवन संबंधी मामलों में गति आयेगी। घर की सजावटी चीजों पर खर्चा कर सकते हैं। संतान की प्रगति से आप ज्यादा प्रसन्न नहीं, परन्तु आगे चलकर बात ठीक हो जायेगी और उनकी कार्य दक्षता सामने आयेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement