Horoscope Today, 30 October 2019 Check astrological -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 09:29 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज भाग्यशाली दिन है। आज आपकी व्यावसायिक कुशलता देखने को मिलेगी। ऐसे लोगों से मिलना होगा जिनसे आपने सोचा भी नहीं होगा। किसी नये व्यक्ति से आगे चलकर लाभ मिलेगा। आज शासन में बैठे लोग आपकी मदद कर सकते है। बड़ी कम्पनियों में भी कोई काम निकालना हो तो आप बात कर सकते हैं। किसी नये काम की शुरुआत आज न करें। संतान पर आधारित योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। धन निवेश में भी कोई परेशानी नहीं है। आज यात्रा प्रवास से लाभ होगा, कारोबार बढ़ेगा परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। भाग्य के सहारे बड़े लोगों की कृपा मिलेगी। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। वृषभ: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास थोड़ा-थोड़ा रंग लाएंगे। खर्चों को रोक पाना सम्भव नहीं होगा, इसके लिए कोई विशेष योजना बनानी होगी। आज जितने अधिक व्यक्ति आपसे मिलेंगे उतना ही अधिक आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर या व्यवसाय संबंधी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विरोधियों से बचकर रहें वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लाभ सीमित मात्रा में रहेगा और वह एक चिंता का विषय रहेगा। यात्रा बिलकुल नहीं करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, सर्दी का असर रहेगा। घर में सामंजस्य के लिए आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। मिथुुन: आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा, कोई रुका हुआ काम बनता नजर आएगा। बाहर से अतिरिक्त सहायता मिल जाएगी। दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। अचानक लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। संतान के लिए शुभ समय चल रहा है वे कुछ नया सोच सकते हैंं। भाग्य आपके साथ है। जिस चीज में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। इस समय नाम आगे बढ़ेगा और नये वर्ग में आपकी पूछ होगी। हर यात्रा को व्यावसायिक रूप देंगे। लम्बी यात्रा करें परन्तु पूर्व दिशा में नहीं। भागीदारी के मामलों से मन में प्रसन्नता रहेगी। नये लोग मिलना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement