Horoscope Today, 28 October 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 10:43 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: यात्रा के कार्यक्रम बिलकुल टाल दें, कोई अनिष्ट हो सकता है। टिककर काम करने का समय है, इससे पिछला बकाया काम भी निबट जाएगा। आर्थिक मामलों में दिन ठीक जाएगा। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा मिल सकता है। बुद्धि और प्रतिभा के बल पर किसी उलझे हुए काम को बना लेंगे। किसी सार्वजनिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है या किसी समूह में शामिल हो सकते हैं। घर, परिवार में आमतौर से शांति बनी रहेगी। किसी नये काम की शुरुआत से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। मुहूर्त जैसा कोई काम नहीं करें क्योंकि चन्द्रमा शुद्ध नहीं है। वृषभ: दिन भाग्यशाली है। कई उलझनों के बाद भी आप अपने काम को बना लेंगे। अर्थ प्रबंध के लिए आप किसी नई परिस्थिति का निर्माण कर लेंगे, आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। कामकाज का कौशल बढ़ेगा, कोई आंशिक भुगतान मिल सकता है। ऋण प्रबंध में लगे रहेंगे यद्यपि छोटे-मोटे ऋण को आप कम कर देंगे। घर में छोटी-मोटी बातों को लेकर असहमति रहेगी परन्तु दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। भूमि-भवन के संबंध में कोई न कोई गतिविधि हो सकती है। बाहरी शहरों से आय बढ़ सकती है। खान-पान पर बहुत ही ध्यान देंगे तथा योग इत्यादि पर भी ध्यान देंगे।
मिथुुन: दिन लाभ का बना है, सोचे हुए ढंग से बातें होंगी। किसी खास मुद्दे पर आप ही केन्द्र बिन्दु हो जाएंगे। घर की समस्याएं उभरकर सामने आएंगी। आपको कुछ समाधान नजर नहीं आएगा। समस्या छोटे-मोटे रूप में आगे तक चलती रहेगी। जीवन साथी के नाम से कामकाज में लाभ बढ़ेगा। काम को आगे बढ़ाने का आज अवसर मिलेगा। अचानक विस्तार की योजना बनेगी। यात्रा कर सकते हैं परन्तु पूरा लाभ मिलना मुश्किल है। शत्रुओं से विवाद में मत उलझिए, व्यर्थ ही समय खराब होगा। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, थोड़ा सा ज्यादा समय बिताएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement