Horoscope Today, 28 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अगस्त 2019 09:13 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज आर्थिक दबाव में कमी आयेगी और आर्थिक लाभ थोड़ा-बहुत हो सकता है, परन्तु ऋण समस्यायें यूँ की यूँ बनी रहेगी। रहस्य विद्याओं में रूचि बढ़ेगी और नया साहित्य पढ़ने को मिल सकता है। स्वास्थ्य आमतौर से ठीक रहेगा, परन्तु क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक है। नियम विरूद्ध कार्य नहीं करें। कोई न कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। वृषभः आज काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी और आज कोई नया व्यक्ति जुड़ सकता है। घर में अच्छा माहौल रहेगा। निजी संबंधों के लिए दिन अच्छा है, आप किसी पर भरोसा कर सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से परेशानी होगी। अतः आप इसका विशेष ध्यान रखें। कड़वी बोली किसी को नाराज कर सकती है। मिथुनः आर्थिक स्थितियों में सुधार की संभावना है। आज काम-काज ज्यादा है, परन्तु उसके बाद भी काम की गुणवत्ता बनी रहेगी। घर में साधारण-सी कलह हो सकती है, परन्तु वह आपके जीवनशैली को प्रभावित नहीं करेगी। धन की कमी बनी रहेगी और आज भी आप उसके लिए बराबर कोशिश करते रहेंगे। वाहन सुविधा में बढ़ोतरी होगी और इस दिशा में आप लगातार कुछ न कुछ सोचते रहेंगे। दाँत या गले से संबंधित पीड़ा सामने आ सकती है। किसी कानूनी विवाद में कुछ परेशानी हो सकती है। शांति से काम लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement