Horoscope Today, 27 august 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 अगस्त 2019 09:08 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः आज कामकाज की गति कुछ कम रहेगी और विघ्न, बाधाएं ज्यादा आएंगी, किसी भी मुख्य निर्णय को लेने से पहले आप दो बार सोचेंगे। आप में आत्मविश्वास की कमी आ जाएगी और हो सकता है कि किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर जाने से पहले आप उसे आगे के लिए टाल दें। विवादों में सफलता मिल सकती है तो ऋणों के पुनर्भुगतान में भी आपको कुछ सहायता मिल जाएगी। बाधाओं के साथ ही सही परन्तु आर्थिक लाभ होने की उम्मीद बन रही है। घर में कलह से बचें। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। वृषभः भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में अच्छा समय चल रहा है और आपके जीवनसाथी को आज लाभ मिलेगा। किसी भी काम को साध लेने की आपकी इच्छा बनी रहेगी और इसके कारण जीत में रहेंगे। बडे भाई बहिन के लिए यह बहुत अच्छा समय है तो सरकारी लोगों से भी आपके काम निकल सकते हैं। मिथुनः मन में उच्चाटन का सा भाव रहेगा। वैसे आज का दिन अच्छा है। बॉस प्रसन्न रहेंगे या आपका कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा और तमाम आक्षेपों के बीच भी आप प्रशंसा पा जाएंगे। माता के लिए समय बहुत अच्छा है उन्हें कोई न कोई प्रसन्नता मिलेगी। शत्रुओं से सावधान, वे आपका विरोध करेंगे। आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य शुरुआत नहीं करें और यात्रा से भी बचें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement