Horoscope Today 2 october 2019, Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अक्टूबर 2019 08:58 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको विशेष उत्तरदायित्व दिया जा सकता है। अपने ही किसी निर्णय को लागू करने में समस्याएं रहेंगी। मन इधर-उधर होता रहेगा। अपनी कार्य प्रणाली को सरल बनाना ज्यादा अच्छा रहेगा। यात्राओं का दबाव बहुत अधिक रहेगा, भाग-दौड़ करनी ही पड़ेगी। संतान की समस्याओं का हल धीरे-धीरे ही निकलेगा। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। वातावरण की कटुता में थोड़ी सी कमी आएगी, आपका आचरण भी सहज हो जाएगा। एसिडिटी या ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है। कुंभ: आज प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी। आपके किए काम-काज का तुरन्त लाभ मिलेगा। अपने किए हुए काम को लेकर मन में संशय बना रहेगा। नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा। दिए गए काम को अच्छी निभा पाएंगे। आपके काम-काज की प्रशंसा होगी परन्तु एक गलती भारी पड़ सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करना बहुत जरूरी है। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा, मन की बात ढंग से कह सकेंगे। सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीदने का अवसर रहेगा। शाम के बाद अचानक स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।

मीन:
काम-काज में विशेष प्रतिष्ठा मिल सकती है। सूर्यदेव बहुत अनुकूल हैं, यश प्रदान करेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ेंगे। आपका हर दांव सफल जाएगा। भागीदारी के मामलों में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। आज मित्रों का सहयोग रहेगा। निजी रिश्तों में गहराई बढ़ेगी, जीवनसाथी के काम में लाभ बढ़ेगा। कोई अचानक भुगतान की स्थिति आ सकती है। आज प्रतिभा के बल पर विशेष कार्य का सम्पादन कर सकते हैं। समूह में किए किसी काम की सफलता बढ़ेगी। आपको अन्य लोगों से तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ेगी। भाग्य साथ दे रहा है, दोपहर बाद स्थिति अनुकूल होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

ये भी पढ़ें - हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement