Horoscope Today 2 october 2019, Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अक्टूबर 2019 08:58 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज मनचाहा सहयोग मिलेगा। आपके सारे काम आसान हो जाएंगे। अपने प्रिय के साथ मिलने-बैठने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। काम-काज में और तेजी आएगी, जिसके कारण आपका कार्य निष्पादन और शानदार हो जाएगा। भाई-बहिन की तरफ से अच्छा व्यवहार मिलेगा, अधिक सहयोग मिलेगा। आज आपको टिक कर काम करना मुश्किल हो जाएगा। कोई छोटी यात्रा हो सकती है। यात्रा का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। यात्रा गोपनीय हो सकती है। संतान को लेकर समस्याएं रहेंगी। आप दोपहर बाद तक समस्या हल कर लेंगे। उनकी पढ़ाई-लिखाई संबंधी कोई बात होगी तो हल कर लेंगे परन्तु व्यवसाय की बात है तो वह अभी हल नहीं होगी। सिंह: आर्थिक दबाव बना रहेगा। कहीं न कहीं से अचानक धन-प्रबंध करना पड़ेगा, आपसे कोई अच्छी मांग भी की जा सकती है। दैनिक काम-काज में स्थायित्व रहेगा, आप अच्छी तरह से कोई काम कर पाएंगे। व्यवसाय या नौकरी के मामले में अपनी राय बदलने की जरूरत नहीं है। आप जो कर रहे हैं, उसी को अच्छी तरह सम्भालें। काम-काज के प्रति मन में भारी उत्साह रहेगा। भूमि संबंधी मामलों में कोई बात चले तो सावधानी से आगे बढ़ाएं। टाइटल संबंधी जांच जरूरी है। दैनिक काम-काज में किसी बात से आपका मोह भंग हो सकता है परन्तु आपको टिक कर काम करना चाहिए। जो कर रहे हैं, उसी में आगे लाभ है। घरेलू आयोजनों में भाग लेने का मौका रहेगा।

कन्या:
निजी रिश्तों में सम्मान बढ़ेगा। किसी का सहयोग समर्थन आज अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। काम-काज को लेकर मन में उत्साह रहेगा। कुछ नया करके दिखा पाएंगे। कार्य-प्रणाली में कब संशोधन करना है, इसका ध्यान रखें। वक्त को पहचान लेने में ही बुद्धिमानी है। आज दोपहर तक मन विचलित रहेगा। आज किसी खास मामले में आपके पक्ष में राय बनेगी, इस कारण से किसी समस्या का समाधान होगा या समस्या हल हो जाएगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में सुधार होगा। यात्रा से लाभ रहेगा, इसे व्यावसायिक यात्रा में बदल दीजिए।

ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement