Horoscope Today, 10 October 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 09:12 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा, सोचे हुए काम ढंग से हो जायेंगे। किसी खास को करने में किसी अन्य मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान के लिए तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है, चाहे उनकी पढ़ाई का मामला हो या उनकी कमाई का मामला हो। आपको अपने ही किए काम को ठीक करने की जरूरत पड़ेगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कुछ नया लाने पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ा सा विवाद बना रह सकता है, कोई रास्ता निकालना ही पड़ेगा। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। वृषभ: आज भाग-दौड़ मची रहेगी। व्यवसाय में लाभ के लिए दूसरे स्थानों पर जाना ही पड़ेगा। अगर नौकरी करते हैं तो भी यात्रा करने का अवसर है। आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे, कुछ और विषय शामिल करेंगे। संतान की सलाह आज बहुत कारगर रहेगी। मन में किसी बात लेकर दिन भर संशय बना रहेगा, शाम तक भी किसी खास काम को नहीं कर पाएंगे। इस समय अनिश्चय घातक है। भागीदारी के मामलों में खुद पहल नहीं करें। आज लाभ के साथ-साथ खर्चा भी हो सकता है, इससे आपके सारे अनुमान बिगड़ जाएंगे। मिथुुन: दैनिक कामकाज में कोई नई बात आएगी। आप अपने सहयोगियों के साथ सहज नहीं रह पाएंगे, मन ही मन कोई चिंता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए जिस योजना पर आप विचार कर रहे हैं, उस पर काम करने में कोई हर्जा नहीं है। परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी भाई से भी बात की जा सकती है। किसी विवाद को हल करने के लिए आप पहल करेंगे परन्तु आज बात बन नहीं पाएगी। यात्रा सम्भावित है, यात्रा का खर्चा निकालने के लिए कोई अन्य छोटा-मोटा काम हाथ में ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement