Horoscope Today, 1 september 2019 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: रविवार, 01 सितम्बर 2019 07:42 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेषः ग्रह स्थितियां अनुकूल हो रहीं हैं। अचानक आय के अवसर बन रहे हैं। सहयोग के प्रस्ताव मिलेंगे। नवीन ऊर्जा का संचार होगा। किसी के सहयोग से काम बनते ही चले जायंेगे। वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेग। घर में सुख-सुविधा की वस्तु क्रय कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को करने के लिए साहस की आवश्यकता होगी। आप समय पर निर्णय ले लेंगे। शरीर में जल तत्वों से संबंधित कष्ट हो सकता है। अविवाहित लोगों के रिश्ते संबंधी बातें आगे बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। भाई-बहिनों से संबंधित मामले अभी सुलेझेंगे नहीं। घर-कुटुम्ब में उत्साहजनक माहौल बनेगा। कोई दावत की सी परिस्थिति बन रही है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। खर्चा भी होगा। वृषभः काम-काज बहुत अधिक रहेगा, जिससे कि व्यस्तता बढ़ जायेगी। अकेले तो आप इतना सब नहीं संभालेंगे, परन्तु समूह में कार्य करने में सफलता मिल जायेगी। एक तरफ बहुत अधिक व्यय हो रहा होगा तो दूसरी तरफ प्रत्यक्ष आय बढ़ेगी। जीवन साथी को थोड़ा बहुत कोई मानसिक कष्ट हो सकता है, परन्तु वह क्षणिक आवेश होगा। यात्रा का त्याग करना उचित रहेगा। माता के लिए दिन ठीक हैं आप लोकप्रियता पाने के एक मौके को भुनाने में सफल हो जायेंगे। सन्तान के लिए दोपहर बाद का समय लाभदायक है। विरोधियों से बराबर का व्यवहार रहेगा, यद्यपि आप लाभ में रहेंगे। मिथुनः आज का दिन बहुत विशेष है, जब आप कई नये लोगों से मिलेंगे और एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से कार्य या व्यवसाय संबंधित वार्ता होगी। अगर नौकरी करते हैं, तो भी आपकी पूछ बढ़ेगी। बहुत चाहने पर भी एकांत नहीं मिलेगा। आपके काम-काज पर लोगों की नजर है और आपको अपने काम-काज में कोई भी गलती नहीं छोड़नी चाहिए। आपके अधीनस्थ लोगों में थोड़ी सी अवज्ञा की भावना हो सकती है, जिसको अपने मृदु व्यवहार से ठीक कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement