Advertisement
दिनांक 9 सितम्बर, 2023 का राशिफल

वृष
आज का दिन जातक का सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। प्रातः काल से ही आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। जातक परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आकस्मिक लाभदायक यात्रा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
मिथुन
आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। प्रातःकाल किसी छोटी सी बात पर पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कार्य का बोझ अधिक होने के कारण जातक मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। अनावश्यक छोटी छोटी चीजों में धन व्यय हो सकता है। कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें! स्वास्थ्य व शारीरिक थकान और कमजोरी रह सकती है। भोजन समय पर करें।
कर्क
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जातक अपनी वाणी से कार्यस्थल पर सभी को आकर्षित करेंगे। व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। पहले किए गए निवेश से आज फायदा हो सकता है। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आंखों में जलन हो सकती है, सतर्क रहें।
सिंह
आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। परिवार में सकारात्मक वातावरण बनेगा। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। संध्या के समय जीवन साथी के साथ छोटी-छोटी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, सतर्क रहें! सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।
कन्या
आज का दिन जातक का अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर नीरसता महसूस करेंगे। आज पुराने मित्र के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। दिन के मध्य में धन लाभ हो सकता है। व्यापार में प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी को जातक कोई उपहार दे सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की थकान रहेगी।
तुला
आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा नहीं है। मन किसी बात पर व्यथित रहेगा। कार्यस्थल पर कार्य को लेकर लापरवाही बढ़ सकती है। अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। जातक को सलाह दी जाती है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। लिखा पढ़ी के कार्य जल्दबाजी में ना करें। सर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन जातक का खुशनुमा रहने वाला है। प्रातः काल किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जातक जीवन साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आज व्यापार में सोची हुई योजना क्रियान्वित करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। जो जातक रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। जातक को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। दिन के मध्य में किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे हाथ आएंगे। संध्या के समय पिता से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।
मकर
आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहने के कारण कोई बहुत समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण कर लेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। संतान के भविष्य को लेकर निवेश कर सकते हैं। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। संध्या के समय बच्चों के साथ मनोरंजन के साधन पर समय व्यतीत कर सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें। अन्यथा पेट खराब हो सकता है।
कुंभ
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


