Advertisement
दिनांक 4 दिसम्बर, 2023 का राशिफल

वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।
कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है, जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रूके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रूकावट दूर होगी।
धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर
रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
कुंभ
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।
मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन जरूर लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें, किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व करें, अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


