Horoscope for 30 January 2024-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिनांक 30 जनवरी 2024 का राशिफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 11:16 AM (IST)
दिनांक 30 जनवरी 2024 का राशिफल
मेष शत्रु परास्त होंगे। कार्यों में विघ्न बाधा आएगी। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।

वृषभ बच्चों की सेहत में परेशानी दिख रही है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सनह-सनह आगे बढ़ता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन



घरेलू सुख बाधित। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क


नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापारिक स्थिति थोड़ी खराब रहेगी। कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे। प्रेम,संतान भी मध्यम है। बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह



रुपये, पैसे का मार्ग जो है और उधर जुआ,सट्टा, लॅाटरी में मत पैसे लगाइएगा। निवेश मत करिए अभी। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या



स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन नकारात्मक-सकारात्मक के बीच चलता रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

तुला


सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, शत्रु उपद्रव। डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा। खर्च की अधिकता भी रहेगी। बेकार के प्रसन्नों में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक



आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन संदिग्ध कार्यों से परेशान रहेगा या कुछ भ्रामक स्थिति बनी रहेगी मानसिक स्थिति में। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु



कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर



मान-हानि के संकेत हैं। यात्रा में कष्ट संभव है। थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ



चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन



स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करें, उनको दुर्वा घास अर्पित करें। शुभ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement