Happiness and money blitz games at home is a snap just came back home these special toys Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में खुशियां और पैसा बरसाना है चुटकियों का खेल, घर लाए ये खास खिलौने

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 12:21 PM (IST)
घर में खुशियां और पैसा बरसाना है चुटकियों का खेल, घर लाए ये खास खिलौने
घंटियां और चीनी सिक्के घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने से घर में संपत्ति आती है। तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे अथवा रिबन में बांधकर लटकाया जा सकता है। सिक्के घर के अंदर की ओर लटकाने चाहिए। दरवाजे के बाहर वाले हैंडल पर अगर छोटी घंटी भी लटकाई जाए तो यह सौभाग्य को घर में लाता है। फुक-लुक और साउ
चीन के हर घर में तीन देवताओं की मूर्तियां दिखाई देंगी। फुक समृद्धि, लुक उच्च श्रेणी और साउ दीर्घायु देते हैं। इन देवताओं की पूजा नहीं की जाती, ये प्रतीकात्मक रूप से घरों में रखे जाते हैं। इनकी उपस्थिति ही भाग्य को बढ़ाने वाली होती है।
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा या हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति को संपन्नता, सफलता और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसे मुख्य द्वारा के सामने करीब तीस फीट की ऊंचाई पर लगाने का प्रावधान है। यहां मूर्ति घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा का अभिनंदन करती है। अगर ठीक सामने संभव न हो तो इसे कुछ किनारे पर भी रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - ये 7 प्रकार के कछुए बदल देंगे आपकी किस्मत

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement