Happiness and money blitz games at home is a snap just came back home these special toys-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में खुशियां और पैसा बरसाना है चुटकियों का खेल, घर लाए ये खास..

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 12:19 PM (IST)
घर में खुशियां और पैसा बरसाना है चुटकियों का खेल, घर लाए ये खास..
आपको लगता है कि घर में खुशियां और पैसे लाना मुश्किल काम है तो अपनी सोच बदलिए चीनी ज्योतिष कहता है कि केवल अपने घर में कुछ खास खिलौनों को ले आइए पैसा और खुशियां तो उनके साथ अपने आप खिंचती चली आएंगी। पवन घंटियां (वाइंड चाइम्स) स्वास्थ्य की मजबूती के लिए घर के प्रवेश द्वार पर वाइंड चाइम्स लगाएं। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छह छड़ों वाली पवनघंटी लगाने का सबसे अच्छा स्थान उत्तरी पश्चिमी कोना है। पांच या सात छड़ों वाली पवनघंटी का इस्तेमाल भी किया जाता है। पांच छड़ें दुर्भाग्य को मोड़ देती हैं।
गोल्डफिश
छोटे मछलीघर या फिश बाऊल में घर में मछलियां रखना शुभ माना गया है। इसमें कुल नौ मछलियां होती हैं। इनमें से आठ सुनहरे या लाल रंग की होनी चाहिए और एक काले रंग की। किसी एक मछली के मर जाने पर नई मछली लाइए। सुनहरी मछली के मर जाने पर माना जाता है कि वह अपने साथ आपका दुर्भाग्य ले गई है। मछलीघर रखने का सबसे अच्छा स्थान दीवानखाना है। जीवित मछलियां नहीं लगा सकते, तो उसकी जगह नीले पानी में अटखेलियां करती कृत्रिम डॉल्फिन का उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement