गोवर्धन: इस तरह से करें पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी
khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 06:54 AM (IST)
दीपावली बीत चुकी है और आज आ गया है गोवर्धन। आज के दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा का रिवाज है। यह प्रथा द्वापर युग से चली आ रही है। यह पर्व दिवाली के ठीक एक दिन बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। वैसे तो शहरों में इस पर्व का महत्व थोड़ा कम हो गया है लेकिन अन्नकूट के जरिए इस प्रथा को अब तक जारी रखा गया है। इस दिन गायों की भी पूरा होती है क्योंकि शास्त्रों में गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। जिस तरह देवी लक्ष्मी सुख समृद्धि प्रदान करती है, ठीक उसी तरह गाय माता भी हमें अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती है।
यह भी पढ़े :पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगालयह भी पढ़े :ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत