ऐसे कुछ उपाय जो किसी भी बुधवार के दिन करके आप अपने भाग्य बदल सकते हैं
khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 10:26 AM (IST)
धार्मिक मान्यतानुसार हिन्दू धर्म में गणेश जी सर्वोपरि स्थान रखते हैं।
सभी देवताओं में इनकी पूजा-अर्चना सर्वप्रथम की जाती है। श्री गणेश जी
विघ्न विनायक हैं। भगवान गणेशजी उन्नति, खुशहाली और मंगलकारी देवता हैं।
कहते हैं जहां पर गणेश जी की नित पूजा अर्चना होती है वहां पर
रिद्घि-सिद्घि और शुभ लाभ का वास होता है। ऐसे स्थान पर अमंलकारी घटनाएं और
दुख दरिद्रता नहीं आती है। इसलिए गणेश जी की पूजा हर घर में होती है।
गणेशजी के आराधना से ही बुद्धि और विद्या का वर मिलता है। गणेशजी के वाहन
चूहे को भी समस्त संकटों के जाल काटने वाला माना गया है।
आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जो किसी भी बुधवार के दिन करके आप अपने भाग्य बदल सकते हैं।