Coconut can change your luck, lets know how? Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारियल बदल सकता है आपकी किस्मत, आइए जानें कैसे?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 5:24 PM (IST)
नारियल बदल सकता है आपकी किस्मत, आइए जानें कैसे?
शनि की साढ़े साती शनि साढ़ेसाती भी जब किसी पर पड़ती है.तो उस इंसान का जीवन बहुत कठिन हो जाता है। शनि का साढ़े साती के कारण उस इंसान को मुकद्दमेबाजी, विवाद, जॉब और बिजनेस में बहुत नकसान होता है. साथ ही उसका पूरा कारोबार भी ठप्प हो जाता है। इसलिए शनि की साढ़ें साती से हमेशा बचकर रहना चाहिए।
ऐसे करे शनि की पूजा

सप्ताह में शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है। कहते हैं कि शनिवार को शिनदेव की पूजा करने से वो खुश रहते हैं और उनका प्रकोप से भी बचा जा सकता है। साथ ही अगर शनिवार के दिन हनुमान जी की भी पूजा की जाए तो शनि की अशुभता कम होती है। सभी को इस दिन शनि मंदिर में तेल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
इसके अलावा ग्यारह लघु नारियल मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें। दो माला जाप करने के बाद एक लाल कपडेि में उन लघु नारियलों को लपेट कर तिजोरी में रख दें व दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
धन, वैभव व समृद्धि पाने के लिए 5 लघु नारियल स्थापित कर, उस पर केसर से तिलक करें और हर नारियल पर तिलक करते समय 27 बार नीचे लिखे मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें- मंत्र- ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी न रहे और अन्न का भंडार भरा रहे तो 11 लघु नारियल एक पीले कपड़े में बांधकर रसोई घर के पूर्वी कोने में बांध दें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement