Chhath Puja – Sunrise, Sunset in different cities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छठ पूजा- विभिन्न शहरों में सूर्योदय, सूर्यास्त

khaskhabar.com: रविवार, 26 अक्टूबर 2025 10:51 PM (IST)
छठ पूजा- विभिन्न शहरों में सूर्योदय, सूर्यास्त
मुंबई। सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण दिन पर, भक्तों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के मुख्य अनुष्ठान की तैयारी की। यह दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि यह संपूर्ण वर्ष का एकमात्र अवसर होता है, जब अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। संध्या अर्घ्य के लिए, छठव्रती महिलाएँ और पुरुष परिवारजनों के साथ घाटों या जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। वे पानी में खड़े होकर, हाथ में फलों, ठेकुआ और अन्य प्रसाद से भरा सूप या दउरा लेकर, डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यह अर्घ्य सूर्य की पत्नी देवी उषा और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित होता है, जिनकी आराधना संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए की जाती है। तीसरे दिन का यह कठोर व्रत संपूर्ण रात्रि तक चलता है। व्रती रातभर घाट पर या अपने घर में जागकर छठी मइया की उपासना करते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं। इस दिन व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है, जिसे उषा अर्घ्य कहते हैं। मुंबई में घाटों पर इस अलौकिक दृश्य को देखने और अर्घ्य देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
विभिन्न शहरों में सूर्योदय, सूर्यास्त....
जयपुर- सूर्योदय: 06:33 एएम, सूर्यास्त: 05:48 पीएम
दिल्ली- सूर्योदय: 06:30 एएम, सूर्यास्त: 05:40 पीएम
मुंबई- सूर्योदय: 06:37 एएम, सूर्यास्त: 06:08 पीएम
कोलकाता- सूर्योदय: 05:38 एएम, सूर्यास्त: 05:02 पीएम
जबलपुर- सूर्योदय: 06:13 एएम, सूर्यास्त: 05:35 पीएम
काठमांडू- सूर्योदय: 06:11 एएम, सूर्यास्त: 05:24 पीएम
पटना- सूर्योदय: 05:54 एएम, सूर्यास्त: 05:12 पीएम
रांची- सूर्योदय: 05:51 एएम, सूर्यास्त: 05:13 पीएम
गया- सूर्योदय: 05:54 एएम, सूर्यास्त: 05:13 पीएम
भागलपुर- सूर्योदय: 05:47 एएम, सूर्यास्त: 05:05 पीएम
मुजफ्फरपुर- सूर्योदय: 05:54 एएम, सूर्यास्त: 05:10 पीएम
दरभंगा- सूर्योदय: 05:52 एएम, सूर्यास्त: 05:08 पीएम
जमशेदपुर- सूर्योदय: 05:47 एएम, सूर्यास्त: 05:11 पीएम
धनबाद- सूर्योदय: 05:47 एएम, सूर्यास्त: 05:08 पीएम
इंदौर- सूर्योदय: 06:29 एएम, सूर्यास्त: 05:52 पीएम
अहमदाबाद- सूर्योदय: 06:42 एएम, सूर्यास्त- 06:05 पीएम
सूरत- सूर्योदय: 06:39 एएम, सूर्यास्त: 06:06 पीएम
नागपुर- सूर्योदय: 06:14 एएम, सूर्यास्त: 05:41 पीएम
अमृतसर- सूर्योदय: 06:42 एएम, सूर्यास्त: 05:46 पीएम
जालंधर- सूर्योदय: 06:39 एएम, सूर्यास्त: 05:43 पीएम
बोकारो- सूर्योदय: 05:49 एएम, सूर्यास्त: 05:10 पीएम
लखनऊ- सूर्योदय: 06:13 एएम, सूर्यास्त: 05:27 पीएम
प्रयागराज- सूर्योदय: 06:07 एएम, सूर्यास्त: 05:25 पीएम
आगरा- सूर्योदय: 06:25 एएम, सूर्यास्त: 05:38 पीएम
नोएड़ा- सूर्योदय: 06:29 एएम, सूर्यास्त: 05:40 पीएम

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8875863494)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement