आर्थिक पहलू: शनि की अंतर्दशा से पूरे साल
धन प्राप्ति
के योग
इस राशि के जातकों पर शनि की अन्तर्दशा या महादशा चल रही है तो आपको अच्छे
धन प्राप्ति के संकेत बन रहे हैं। घर में राहु और केतु एक साथ आएं तो आपको
पैसों का नुकसान हो सकता है तो थोड़ा सावधान रहें और पैसो का संचय करके
चलें। पैसों का दुरूपयोग बिल्कुोल ना करें, जितना हो सके उतना पैसों को
बचाकर चलें। अपनों से ही सावधान रहने की जरूरत। रिश्तेदार या मित्रगण आपको
धोखा दे सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में मकर राशि के जातको के लिए आने
वाला समय अनुकूल है। माता लक्ष्मी का आगमन जीवन में बना रहेगा। लेकिन जितना
कमाएंगे उतना ही खर्चा भी होगा।