प्रेम प्रसंग और विवाह: नए साथी की तलाश होगी पूरी
इस वर्ष पति-पत्नीब में प्रगाढ़ता तो बनी रहेगी लेकिन काम की अधिकता के
कारण आप अपने पार्टनर के लिए समय ज्यादा समय नहीं निकल पाएंगे। इससे
रिश्तों में निराशा आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो
लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में लिप्त हैं। उनके प्यार में और इज़ाफा
हो सकता है। वासनात्मक विचारों पर काबू रखें। ऐसा न करने से रिश्तों के
दूषित होने की संभावना है। इस साल किसी नए साथी की तलाश खत्म हो सकती है।
किसी से आंखे दो चार हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में भी पूर्ण सुख की
प्राप्ती होगी।