khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2017 08:44 AM (IST)
ज्योतिष के अनुसार जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप
बहुत ही आम उपायों को भी अपना सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय किया जा सकता है
पानी के द्वारा। पानी की एक अंजुरी या पानी का कटोरी आपके जीवन को
सम्पन्नता और प्यार से भर सकती है। एक बाउल को आधा
पानी से भरें और रात को सोते समय अपने बेड के नीचे रखें। सुबह उठकर उस पानी
को किसी भी पेड को समर्पित कर दें, फिर देखें कमाल। आपके आसपास की सारी
नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी। कहते हैं संसार में पानी ही ऐसा तत्व है,
जो नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है और उसे खत्म करने में
कारगर है।