Advertisement
लाल किताब : नजर से बचने के लिए करें 5 आसान टोटके

कैसे लग जाती है किसी की नजर----
नजर दोष के उपाय करने से पहले आइए जरा नजर दोष के बारे में जान लेते हैं। नजर दोष एक प्रकार की नकारात्मक उर्जा है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रवेश करके नकारात्मक सोच को बढता है साथ ही विपरीत परस्थिति की ओर ले जाता है। व्यक्ति कई बार खुद ही ऎसा निर्णय लेता है जिससे उसका अपना नुकसान होता है। सबसे बडी बात यह है कि नजर दोष या नकारात्मक उर्जा का संचार किसी भी व्यक्ति से किसी के अंदर हो सकती है यह जरूरी नहीं कि आपका शत्रु या विरोधी ही आपको नजर लगा सकता है। दरअसल कोई कि किसी को जान-बूझकर नजर नहीं लगाता है। वास्तव में हर व्यक्ति के अंदर नकारात्मक उर्जा और सकारात्मक उर्जा का संचार होता रहता है। कभी-कभी नकारात्मक उर्जा प्रभावशाली हो जाता है जिससे दूसरा व्यक्ति प्रभावति हो जाता है। यह उसी प्रकार है जैसे आप किसी को आशीर्वाद देते हैं तो आपकी सकारात्मक उर्जा दूसरे व्यक्ति को प्रभावति करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features



