khaskhabar.com: बुधवार, 04 अक्टूबर 2017 10:39 AM (IST)
शिवमहापुराण : हमारे धर्म शास्त्रों में ब्राह्मण को सर्वोच्च स्थिति प्रदान की गई है। इसका प्रमुख कारण यह है कि सात्विक गुणों की प्रधानता के कारण ब्राह्मण हमारे सदज्ञान से सारे समाज को उत्कृष्ट बनाने का प्रयत्न करता है। यज्ञ करना, यज्ञ कराना, पढना, पढाना और दान देना व लेना-ये ब्राह्मण के षट्धर्म हैं। सारे लोग सन्मार्ग पर चलें, उन्नति करें और सुसंस्कार अपनाएं, इसके लिए ब्राह्मण दूसरों की तुलना में अधिक त्यागी, तपस्वी, संयमी व अपरिग्रही रहकर अपना व्यक्तित्व श्रद्धास्पद बनाता है।