बाड़मेर। अपनी लोकगायकी और अनूठे अंदाज के चलते दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुका थार का नन्हा गायक जस्सू खान इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बन रहा है। एक चैनल पर चल रहे वॉइस ऑफ इंडिया शो में जस्सू 4 पायदान पार कर चुका है। इस शनिवार रात 9 बजे से जस्सू खान व्यक्तिगत गायन स्पर्धा में भाग लेगा। शनिवार से ही फोन और मैसेज के जरिए जस्सू खान को वोट दिए जा सकते हैं। इंडियन आइडल और इंडियन आइडल जूनियर के जरिए बाड़मेर-जैसलमेर की लोक गायकी को देशभर के सामने रखने वाले स्वरूप खान और मोती खान के बाद एक और नन्हे गायक ने अपनी सुरमई आवाज से बाड़मेर का नाम ऊंचा किया है। बाड़मेर के 12 साल के जस्सू खान की गायकी हर किसी को कायल किए हुए है।
बाड़मेर की गलियों में बचपन