Advertisement
तब्लीगी जमात की फंडिग के 14 प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर तब्लीगी जमात की फंडिग के 14 प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर

एक और व्यक्ति हारून की पहचान हुई है जो साद परिवार से सीधे जुड़ा हुआ है और प्राथमिक जांच से पता चला कि वह पूर्व सोवियत ब्लॉक से आने वाले वीजा और पासपोर्ट का ख्याल रखता था।
उसका जमशाद नामक एक व्यक्ति से भी संपर्क है, जिसकी जांच ईडी कर रहा है।
अधिकारी ने कहा, कई चक्रों के अंदर चक्र है, जिसमें पूरा वित्तीय नेटवर्क समाहित है, जिससे राशि जेनरेट होती है और इसे वितरित किया जाता है। हमने सभी बैंक खातों, विदेश और देश के अंदर से प्राप्त राशि और आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी है। हालांकि ये उपलब्ध नहीं है।
वहीं तब्लीगी जमात के प्रवक्ता शाहिद अली का कहना है कि उन्हें कानून की प्रक्रिया में पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा, हम सभी वैधानिक और संवैधानिक निकायों का सम्मान करते हैं। जो भी जांच की जा रही है, हम उसके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हम सभी प्रकार की जांच का स्वागत करते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि जबतक जांच पूरी नहीं होगी, सच बाहर नहीं आएगा। सच्चाई को बाहर आना चाहिए और भारत के लोग इसे जाने। (आईएएनएस)
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



