गुरुवार को बल्लभगढ़ के एसडीएम पार्थ गुप्ता, एनएचआईए के प्रोजेक्ट मैनेजर किशोर कन्याल और एनके शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे धरना खत्म करने की अपील की। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और रास्ता मिलने तक धरना खत्म करने से इनकार कर दिया है। इस दौरान तिगांव से कांग्रेस विधायक ललित नागर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौड़ और यूपी के वरिष्ठ किसान नेता मनवीर तेवतिया ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया। इस दौरान किसानों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर जिला उपायुक्त कार्यालय पर विशाल प्रदर्षन करने की बात कही।
यह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?यह भी पढ़े :मिश्रा ने हासिल किया यह मुकाम, 3 भारतीय ही आगे