Delhi Violence : accused Tahir Hussain surrenders Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली हिंसा : AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन आत्मसमर्पण करते ही गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 मार्च 2020 3:26 PM (IST)
दिल्ली हिंसा : AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन आत्मसमर्पण करते ही गिरफ्तार
इससे पहले ताहिर ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि वह निर्दोष है और नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार है। ताहिर ने कहा कि मुझे मेरे वकील ने सरेंडर की सलाह दी है। मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही अंकित की मौत का राज खुलेगा। मैं खुद उसकी मौत से बहुत दुखी हूं। मैं तब वहां पर नहीं था। मेरे परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। मैं 24 फरवरी को ही पुलिस को घर सौंपकर चला गया था। यह घटना 25 फरवरी को हुई। मुझे देश के कानून पर भरोसा है। मैं निर्दोष साबित होऊंगा और मुझे इसका यकीन है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement