घोषणाएं पूरी कराने के लिए तीन माह तक चंडीगढ़ रहेंगे सीएम खट्टर
khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 10:10 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्र के उत्तर में
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाजार भाव से ज्यादा पैसा देकर, ग्राम पंचायत
से भूमि लेकर व अधिग्रहण करके भूमि परियोजनाओं के लिए लेगी। राज्य में
सिंचाई व्यवस्था के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने एसवाईएल
नहर के लिए प्रैजिडेंशियल रैफरेंस की सुनावाई जल्द करवाई है, जिसके तहत
सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के पक्ष में निर्णय दिया है और उन्होंने आशा
व्यक्त की कि अगले तीन से चार माह के भीतर इस निर्णय को क्रियान्वित करवा
दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूजेसी कैरियर प्रणाली और जेएलएन प्रणाली
की क्षमता को बढ़ाने के लिए 2200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई
है।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को आग्रह किया गया है कि रेणुका, किशाऊ
और लखवार-व्यासी बांध का निर्माण जल्द करवाया जाए, जो राष्ट्रीय परियोजनाएं
घोषित की गई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हरियाणा को शीघ्र ही रेणुका
डैम से पानी मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि लखवार-व्यासी बांध से अगले दो
वर्षों में पानी मिलेगा।उन्होंने कहा कि आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी के बीच
राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें 5 हजार से 6 हजार के
बीच युवक हिस्सा लेंगे।
ISISकर सकता है UKमें केमिकल हमला