Advertisement
शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी ने शाहपुर में बाँटी राहत सामग्री

बताते चलें कि विगत कई दिनों से हरिद्वार के लक्सर तहसील के कई गाँवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे शाहपुर, मंदारपुर, प्रह्लादपुर, मंडावेल्ला आदि गाँवों के परिवारों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इन गांवों के प्रभावित परिवारों के कष्ट के समय शांतिकुंज परिवार उनके साथ खड़ा है। शांतिकुंज अधिष्ठात्री के श्रद्धेया शैलदीदी निर्देश में प्रभावित परिवारों को जब उन्हें आवश्यकता थी, तब उन्हें भोजन उपलब्ध कराया।
शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी बाढ़ प्रभावित गाँव शाहपुर में शांतिकुंज आपदा राहत टीम के साथ पहुंची। प्रभावित परिवारों से मिली। उनका हालचाल जाना और उन्हें एक परिवार के मुखिया की भाँति विपदा में इस समय साथ खड़े रहना का आश्वासन दिया। इसके साथ ही प्रथम चरण में श्रद्धेया शैलदीदी ने शाहपुर, मंदारपुर, प्रह्लादपुर, मंडावेल्ला के 120 परिवारों के बीच आपदा राहत किट वितरित की। प्रत्येक किट में तिरपाल, कंबल, चावल 5 किग्रा, आटा 5 किग्रा, दाल 1 किग्रा, चीनी 1 किग्रा सहित मसाले, नमक, चायपत्ती अन्य सामग्री थी। इस अवसर पर श्रीमती शैफाली पण्ड्या, शांतिकुंंज राहत टीम के साथ शाहपुर के प्रधान श्री रनवीर सिंह, प्रह्लादपुर-मंदारपुर के प्रधान श्री सोहनवीर आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि शांतिकुंज सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। जब भी कोई सहयोग की आवश्यकता होगी, शांतिकुंज परिवार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features



