Rishi Chintan: Real Beauty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऋषि चिंतन: वास्तविक सौंदर्य

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2023 09:11 AM (IST)
ऋषि चिंतन: वास्तविक सौंदर्य
प्रकृति में किसी भी लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी साधन विद्यमान हैं। आपको बाह्य उपचारों की आवश्यकता नहीं है। आप जैसा भी काम करना चाहें उसके लिए सभी उपकरण एकत्रित कर सकते हैं। भाँति-भाँति की जड़ी बूटियाँ, पौष्टिक पदार्थ, अमृतोपम दिव्य पदार्थ हमारे लिए संचित हैं। मिट्टी से लेकर धूप, जल, वायु, सूर्य-किरण इत्यादि तक को यह शक्ति दी गई है कि वे हमारे शरीर को सबल और स्वस्थ बना सकें । प्रकृति में वास्तविक सुंदरता है। आजकल की फैशन के मार से युक्त पुरुष या स्त्री को लोग सुंदर समझते हैं, उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते। यह मात्र भ्रम है। वास्तविक सौंदर्य तो पूर्ण रूप से विकसित, परिपुष्ट स्वस्थ शरीर में है । प्रत्येक पुट्ठे और मांसपेशी में स्वाभाविक सौंदर्य है । जिस युवक या युवती के शरीर में लाल रक्त प्रवाहित होता है, जिसके शरीर में स्वाभाविक लालिमा वर्तमान है, जिनका डीलडोल संतुलित है, न कोई अंग पतला है, न कोई मोटा, न बादी, न चर्बीयुक्त, न पेट ही बढ़ा हुआ है, नेत्र सुंदर और चमकदार हैं, त्वचा कोमल और लाल है, फेफड़े परिश्रम सहन कर लेते हैं और गहरी नींद और आराम देते हैं, स्वस्थ जल से (सोड़ा, लेमन, शराब, चाय, शरबत से नहीं ) जिनकी प्यास शांत हो जाती है, चूरन चटनी पर जिनकी जिह्वा नहीं लपालपाती, जिनके स्वभाव में न चिड़चिड़ापन है, न क्रोध, न उतावलापन, न उदासी या निरुत्साह-ऐसे स्वस्थ मनुष्य को ही पूर्ण सुंदर कहना युक्तिसंगत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement